Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभीमताल बस हादसा में मृतकों की संख्या 5 हुई

भीमताल बस हादसा में मृतकों की संख्या 5 हुई

हल्द्वानी। नैनीताल के भीमताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को हुए रोडवेज बस हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। बस में सवार कुल 29 यात्रियों में से हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे। जबकि 6 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।
बता दें कि, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस भीमताल के सलड़ी के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। पहले दिन हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, जबकि 25 लोग घायल थे। गुरुवार सुबह हादसे में घायल 21 वर्षीय दीक्षा प्रकाश ने दम तोड़ दिया, जो हल्द्वानी दमुवाढुंगा के रहने वाली थी। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई।
बाकी 24 घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ। अरुण जोशी ने बताया कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। 6 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी गंभीर घायलों की हालत नाजुक बनी है, जिनको ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ घायलों की हालत में सुधार भी हो रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम भी आई है, जो आवश्यकता के अनुसार उनकी सर्जरी भी कर रही है। वहीं, घायल लोगों का कहना है दिल्ली नंबर की कार को बचाने के चलते बस खाई में गिरी। हादसे में चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments