Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपील, पार्टी और प्रदेश हित...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपील, पार्टी और प्रदेश हित में निजी स्वार्थ को छोड़े कार्यकर्ता

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनावों में अनुशासनहीनता को लेकर कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतवानी जारी की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी सर्वाेपरि है लिहाजा सर्वसम्मति और पार्टी संविधान अनुरूप किया गया निर्णय हम सबके लिए बाध्यकारी है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निकायों में नामांकन वापसी की समीक्षा करते हुए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से प्रयास अधिक तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश स्थानों पर जहां पार्टी के किसी कार्यकर्ता द्वारा निर्दलीय नामांकन किया था, वह वापिस ले लिए गए हैं। इस संबंध में ऐसे सभी लोगों ने पार्टी के सिद्धांतों, अनुशासन और क्षेत्रीय विकास के पक्ष में अपने कदम पीछे किए हैं। चूंकि हम सबका एक ही उद्देश्य है, प्रदेश की जनता की सेवा करना और उसके लिए पार्टी की मजबूती जरूरी है। यही वजह है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को पीछे रखकर, सभी कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को जिताने के लिए एकजुट हो गए हैं।
उन्होंने अभी तक नाम वापिसी का निर्णय नहीं लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि सभी कल अंतिम दिन नामांकन वापिस ले लें। वहीं ऐसा नहीं करने वाले लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, उन पर पार्टी संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। पार्टी नही चाहती कि किसी को भी ऐसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़े, इसलिए जिम्मेदार पदाधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद पार्टी और प्रदेश हित मे व्यक्तिगत हितों को तिलांजलि दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने तक पार्टी के सभी ऐसे निर्दलीय अपने कदम खींच लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments