Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवॉलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड

वॉलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वॉलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से उत्तराखंड में बडे़ आयोजनों का माहौल बनने लगा है, उसे देखते हुए डाटा बेस की जरूरत महसूस की जा रही है। खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों राष्ट्रीय खेलों के संबंध में वॉलंटियर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। दो से ढाई हजार जिन वॉलंटियर का चयन होगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें अलग से राष्ट्रीय खेल का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। चयनित वॉलंटियर को टीए/डीए भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरे हो जाने के बाद चयन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
दरअसल, खेल विभाग के अफसरों का मानना है कि इस महा आयोजन के बहाने वॉलंटियर का डाटा बेस तैयार करना भविष्य के लिहाज से उपयोगी रहेगा। उत्तराखंड ने हाल के दिनों में इन्वेस्टर समिट, जी-20 समिट बैठक जैसे बडे़ और सफल आयोजन किए हैं। बडे़ आयोजनों के लिए बन रहे माहौल के बीच भविष्य में मानव संसाधन की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है। इसे देखते हुए ही डाटा बेस तैयार करने पर अब कदम आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वॉलंटियर बनने के लिए लोगों का उत्साह बरकरार है। अभी तक 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए दो से ढाई हजार वॉलंटियरों की ही आवश्यकता है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं भी हैं।
राष्ट्रीय खेलों का सबसे बड़ा आयोजन उत्तराखंड करने जा रहा है। जिसमे 30 हजार वॉलेंटियर का रजिस्ट्रेशन होना राष्ट्रीय खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को दर्शाता है। मेरी ओर से विभाग को निर्देशित किया गया है कि 50 प्रतिशत बालिकाएं व 50 प्रतिशत बालक आने वाले राष्ट्रीय खेलों में वॉलेंटियर के रूप में सेवा दें।
खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि वॉलेंटियर रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़े आयोजन में अनुभव लेने का एक सुनहरा अवसर है। जिससे प्रदेश के युवा एक बड़े आयोजन का हिस्सा बन सकते है जो कि भविष्य में युवाओं के अनुभव के लिए कारगर सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments