Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमिलावटी शराब को लेकर हरिद्वार में आबकारी इंस्पेक्टर सस्पेंड

मिलावटी शराब को लेकर हरिद्वार में आबकारी इंस्पेक्टर सस्पेंड

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के शाहपुर में देसी शराब ठेके पर मिलावटी शराब बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई हुई है। मिलावटखोरी का भंडाफोड़ होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में हरिद्वार सर्किल में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को हल्द्वानी अटैच कर दिया गया है। फिलहाल ठेका भी सील कर दिया गया है।
दुकान के अनुज्ञापी मिलावटखोरी के मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पथरी क्षेत्र के शाहपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर सोमवार को देहरादून जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान देसी शराब ठेके पर मिलावटी शराब बेचे मिली। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में हरिद्वार सर्किल में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को हल्द्वानी अटैच कर दिया गया है।
दुकान की अनुज्ञापी अवैध धंधे में लिप्त जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग से रिपोर्ट भेजी गई है। बता दें कि आबकारी विभाग की एक टीम ने हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में देसी शराब के ठेके पर अचानक छापेमारी की। जिसके बाद देसी शराब के ठेके पर मिलावट का भंडाफोड़ हुआ। वहीं हरिद्वार आबकारी विभाग को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। कार्रवाई के दौरान टैट्रा पैक से सीरिंज की मदद से शराब निकाली जा रही थी। वहीं निकाली गई शराब के स्थान पर पानी या अन्य लिक्विड मिलाकर उसे फेविक्विक सील किया जाता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments