Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू...

अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में धारा 166, 167, 154, 157 के वादों की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही तथा निस्तारित कर वादों के निस्तारण विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येेक सप्ताह प्रस्तुत करें। जहां पर सम्बन्धित व्यक्ति नही मिल रहा है उसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से तामिली कराते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जाए तथा इस कार्य को गंभीरता करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए एक माह के भीतर वादों को करें निस्तारित करें साथ ही निर्देशित किया प्रभावी तामिली कराते हुए धारा 166, 167, 154, 157 के वादों को निस्तारित करते हुए गूगल सीट में अद्यतन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार, वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments