Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डमेडल हो, चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयारः रेखा आर्या

मेडल हो, चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयारः रेखा आर्या

देहरादून। आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों में चाहे खिलाड़ियों को दिए जाने मेडल हों या ट्रॉफी, या फिर स्टेशनरी, हर चीज ई वेस्ट से तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन सभी चीजों का निरीक्षण किया और कुछ चीजों में सुधार के लिए निर्देश जारी किए। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा भी लिया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम्स रखी गई है और इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है कि खेलों के आयोजन के दौरान रीसाइकिल ई वेस्ट से बनी चीजों का ही इस्तेमाल हो। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाले मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो, शॉल, टोपी या फिर खेलों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कप, प्लेट, बर्तन, थर्मस आदि सभी चीजें ई वेस्ट से तैयार किए गए हैं । राष्ट्रीय खेलों के निमंत्रण पत्र भी ई वेस्ट के जरिए ही बनाए गए हैं । खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को इनके प्रस्तावित मॉडलों का निरीक्षण किया और जिन चीजों में सुधार की जरूरत थी उसके निर्देश दिए। इसके पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई और राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की। अधिकारियों ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि राष्ट्रीय खेलों में सभी इवेंट्स में जिन उपकरणों की जरूरत है उनमें से कुछ पहुंच चुके हैं और बाकी सभी खेल सामग्रियां 10 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। खेल मंत्री ने आयोजन में सहयोग कर रहे दूसरे विभागों के साथ समन्वय टीम बनाकर काम करने के निर्देश भी दिये। बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments