Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश में 21 दुकानों पर चला एमडीडीए का पीला पंजा

ऋषिकेश में 21 दुकानों पर चला एमडीडीए का पीला पंजा

ऋषिकेश। ऋषिकेश शहर में गंगानगर स्थित श्री भरत मंदिर स्कूल के मैदान में बिना नक्शा पास कराए बनाई गई 21 दुकानों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने बुलडोजर चला दिया है। उम्मीद है कि शाम तक बुलडोजर सभी दुकानों को ध्वस्त कर देगा। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
ऋषिकेश के नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ऋषिकेश के गंगानगर स्थित श्री भरत मंदिर स्कूल के निकट बिना नक्शा पास के 21 दुकानें बनाई गई है। इन दुकानों का नक्शा पास कराने के लिए बिल्डर को कई बार नोटिस देकर समय दिया गया। लेकिन बिल्डर ने नक्शा पास करने को लेकर कोई भी प्रक्रिया ठीक तरीके से नहीं की। नोटिस पर नोटिस दिए जाने के बाद आखिर में पीठासीन अधिकारी ने दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश पारित किए।
फिलहाल दो बुलडोजर दुकानों को ध्वस्त करने के लिए लगाए गए हैं। कुल 21 दुकानों को ध्वस्त किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस और एक प्लाटून पीएसी को मौके पर बुलाया गया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि फिलहाल दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ है। पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात है।
आपको बता दें कि ऋषिकेश एमडीडीए के द्वारा की गई यह कार्रवाई अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले इस तरह के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस एक्शन के बाद बिना नक्शा पास के निर्माण करने वाले बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments