Latest news
“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना जन समस्याओं के समाधान का भरोसा बना ‘जन दर्शन’, फरियादियों की संख्या 300 पार पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन पर्यटन मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्ष... धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ सीएम धामी ने सिसौना नदी पर 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया सीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

[t4b-ticker]

Tuesday, May 19, 2026
Homeउत्तराखण्डघने कोहरे के आगोश में लिपटी धर्मनगरी हरिद्वार

घने कोहरे के आगोश में लिपटी धर्मनगरी हरिद्वार

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में सर्दी का सितम जारी है। हरिद्वार में भी लोग सर्दी से बेहाल हैं। शनिवार सुबह हरकी पैड़ी पूरी तरह से कोहरे की चादर से ढकी नजर आई। हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर दूर से नजर आने वाला घंटाघर भी कोहरे में पूरी तरह ढका रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में इस समय हाड़कंपा देने वाली ठंड के साथ ही शीतलहर का कहर जारी है। वहीं घना कोहरा लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। हरिद्वार में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।
गौर हो कि हरिद्वार में ठिठुरन के बीच घना कोहरा छाया रहा। हरकी पौड़ी पर भी घना कोहरा छाया रहा और देखते ही देखते पूरे हरकी पौड़ी क्षेत्र को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। जिस कारण हरकी पैड़ी, घंटाघर और मां गंगा साफ नहीं दिखाई दिए। वहीं शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। यहां तक कि हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कोहरे की वजह से तमाम मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
जिस कारण वाहन चालक लाइट जलाकर आवाजाही करते दिखाई दिए और कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग का कहना है कि अब कोहरे ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में कोहरा लोगों की परेशानियों में इजाफा कर सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों और वाहन चालकों को कोहरे में सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments