Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभीमताल सिडकुल डीजल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

भीमताल सिडकुल डीजल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

नैनीताल। भीमताल सिडकुल में डीजल फैक्ट्री में शनिवार को दोपहर ढाई बजे करीब बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। जिसके बाद आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज की। फिलहाल, आग के कारण पूरी फैक्ट्री जल कर पूरी तरह से राख हो गई।
बता दें उत्तराखंड में हर साल आग से लाखों का नुकसान होता है। गर्मियों के सीजन में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती हैं। आम दिनों में भी आगजनी की घटनाएं लोगों की परेशानी बढ़ा देती हैं। इन सभी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। घर, फैक्ट्री, गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम, अधिकारी जान लगा देते है। एक जानकारी के उत्तराखंड गठन के बाद से अभी तक अग्निशमन विभाग ने हजारों करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति राख होने से बचाया है। 2001 से 2022 तक (22 वर्ष) उत्तराखंड में 37 हजार 254 अग्निकांड हुए हैं, जिसमें 545 करोड़ 61 लाख 34 हजार 381 रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इन अग्निकांडों में 2 हजार 626 करोड़ 68 लाख 89 हजार 633 रुपए की संपत्ति को बचाया गया है। 2016 से 2022 तक 33 अग्निकांड की घटनाएं झूठी भी पाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments