Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeधर्म-संस्कृति20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

-पांच लाख रिकार्ड तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे
-20 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कल को बंद हो जायेंगे। इससे पूर्व आज शुक्रवार को 2768 तीर्थ यात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। आज तक श्री बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 191106 रही।

बदरीनाथ धाम से देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो चुके है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इस अवसर हेतु बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने श्री बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल विभिन्न गेंदा गुलाब, कमल,आदि फूल पत्तियों से सजाया है। बताया कि अभी तक श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा जारी है चारधामों में पांच लाख रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे है जिनमें से श्री बदरीनाथ धाम 191106,श्री केदारनाथ 242712, श्री गंगोत्री 33166, श्री यमुनोत्री 33306 तीर्थयात्री पहुंचे है चार धाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 500290 है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments