Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय स्तरीय मैराथन रेड रन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन रेड रन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

देहरादून। नाको (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) भारत सरकार द्वारा एचआईवी/एड्स के नियंत्रण एवं जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन रेड रन का आयोजन गोवा के पंजिम में किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसोनाइक (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की अंजली ने 10 किमी मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ₹35,000 की नगद धनराशि का पुरस्कार केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसोनाइक द्वारा प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति से धर्मेन्द्र रावत (उपनिदेशक, वित्त), अनिल सती (आईईसी), संजय सिंह बिष्ट (उपनिदेशक, टीआई), अजय सुन्द्रियाल (अनुभाग सहायक) तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून से कंवल जीत सिंह कलसी (पुरुष गाइड एवं प्रशिक्षक) और रविन्द्र कौर (महिला गाइड एवं प्रशिक्षक) ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments