Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपहली बार जिले के सीमान्त क्षेत्र के बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय...

पहली बार जिले के सीमान्त क्षेत्र के बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए वाहनों की व्यवस्था

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत क्षेत्र त्यूणी के बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु चकराता में बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक लाने तथा ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई। यह प्रथम बार है जब जनपद देहरादून के सीमान्त क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था की गई।
डीएम सविन बसंल जिले सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने के लिए निंरतर प्रयासरत हैं, इसके लिए जनपद उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत् स्कूलों संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय तथा राजीव गांधी नवादेय विद्यालय में सुविधा बढाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वीकृति देते हुए फंड उपलब्ध कराने की बात कही है। डीएम एंव मुख्य विकास अधिकारी ने जिला येाजना से बजट दिलाकर बच्चों के लिए प्रबन्ध किये जा रहे हैं जिसके लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों सहित शिक्षकों द्वारा घन्यवाद दिया गया है। त्यूणी भूठ गांव के पूर्व पीटीआई अध्यक्ष भरत सिंह राणा ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक लाने ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था कर पुनीत कार्य डीएम ने किया जिससे बच्चे परीक्षा से वंचित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डीएम सर के आने से जनपद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं उपकरण, फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधा उपलबध कराई जा रही हैं, जो सराहनीय प्रयास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments