Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार के तहत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का...

राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार के तहत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं राष्ट्रीय खेल सचिवालय, उत्तराखंड और जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्टेपिंग पेबल्स एकेडमी में कराई गई। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई और समापन शाम 7 बजे हुआ। टूर्नामेंट में बच्चों ने अंडर 12, अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 श्रेणियों में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को खेल विभाग रोशनाबाद द्वारा टी-शर्ट और कैप वितरित की गई।
इस साल उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों के तहत हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश और अन्य शहरों में भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments