Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसुदूरवर्ती क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं एवं मरीज की समस्याओं को देखते हुए...

सुदूरवर्ती क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं एवं मरीज की समस्याओं को देखते हुए डीएम ने सहिया में सुविधा बढ़ाने के लिए थे निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहिया में प्राथमबार अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जा रही है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से क्षेत्र में गर्भवती महिला एवं मरीजों को रही समस्या से अवगत कराया था, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम की इस पहल से करीब 180 गांवों की गर्भवती और मरीजों सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच मशीन भेज दी गई है। आगामी माह फरवरी के प्राथम सप्ताह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन कार्य करने लगेगी, जिस हेतु उप जिला अस्पताल विकासनगर के रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में दो दिन सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे।
क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा की मांग की जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया की स्थापना के 19 वर्ष बाद अस्पताल अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से गर्भवती और मरीजों को परेशानी हो रही थी। नवंबर माह में जिलाधिकारी ने कालसी ब्लॉक स्थित जनता दरबार में पहुंचे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के कारण हो रही समस्या के बारे में बताया। डीएम ने क्षेत्रवासियों की परेशानी को समझते हुए सीएमओ को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। फरवरी के पहले सप्ताह में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच के लिए विकासनगर नहीं आना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments