Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयआईपीएफ ने देशभर के पुलिसिया सिस्टम पर सर्वे रिपोर्ट को किया जारी

आईपीएफ ने देशभर के पुलिसिया सिस्टम पर सर्वे रिपोर्ट को किया जारी

देहरादून: देशभर में पुलिस सिस्टम को लेकर स्वतंत्र थिंक टैंक इंडिया पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) द्वारा एक सर्वे किया गया, सर्वे के तहत देश के हर राज्य के पुलिसिया सिस्टम पर एक फॉर्मेट के अनुसार फाउंडेशन द्वारा जानकारी एकत्रित की गई, फॉर्मेट के मुताबिक पुलिस में जनता का भरोसा, सहायक और मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग, निष्पक्ष पुलिसिंग व पुलिस की संवेदनशीलता के साथ सत्य निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवा सहित कुछ अन्य विंदुओं पर सर्वे किया गया।

सर्वे के अनुसार पुलिसिंग के मामले में दक्षिण और कुछ उत्तर पूर्व के राज्यों ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। फाउंडेशन द्वारा साझा किए गए सर्वे के तहत द वायर में छपी रिपोर्ट के अनुसार बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लोगों का पुलिस पर सबसे कम विश्वास है, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लोगों ने पुलिस पर ज्यादा भरोसा जताया है। वही आईपीएफ स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स के अनुसार आंध्र प्रदेश तेलंगाना असम केरल और सिक्किम में पुलिसिंग सबसे अच्छी बताई गई है। जबकि बिहार उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और पंजाब इस सूची में सबसे निचले स्तर पर है।

इंडिया पुलिस फाउंडेशन के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा, यह सर्वेक्षण प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग पहल पर विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का आकलन करने का एक प्रयास है, हालांकि देश में 69 फीसदी लोगों को पुलिस व्यवस्था से संतुष्ट देखकर खुशी हो रही है, हमें उम्मीद है कि जहां कहीं भी खामियां होंगी, यह सर्वेक्षण राज्यों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एन. रामचंद्रन, जो फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, ने सर्वेक्षण के संचालन का निरीक्षण किया, जो पिछले पांच महीनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से देश भर में 1.61 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा था।

इस सर्वेक्षण में कुल 10 तरह के सवाल थे, जिसमें से पुलिस की संवेदनशीलता, पहुंच, जवाबदेही और प्रौद्योगिकी अपनाने जैसे मुद्दों को लेकर छह संकेतक, पुलिस की सत्यनिष्ठा से संबंधित तीन संकेतक और भरोसे को लेकर एक संकेतक शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments