Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधअपहरण कर फिरौती मांगने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपहरण कर फिरौती मांगने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुड़की: अपहरण करने के बाद फिरौती मांगने वाले गिरोह का रुड़की की पिरान कलियर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर से आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा बंधक बनाने के बाद व्यक्ति के परिजनों से फिरौती मांगी जा रही थी। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली गंगा नहर अंतर्गत हुई इस घटना का खुलासा करने के बाद एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि करीब तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर निवासी अब्दुल जब्बार पिरान कलियर आया था और वापस अपने घर नहीं लौटा। जब्बार के मोबाइल फोन से उसके स्वजनों को काल आई और जब्बार के अपहरण की जानकारी देते हुए दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पैसे न देने के एवज में दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई ।

अपहरण और फिरौती की खबर सुन परिजन खौफजदा हो गए और कलियर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई और स्वजनों को रकम देने की बात कही। इसके बाद फोन नम्बरों को ट्रेस किया गया और आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

मामले में पुलिस ने एक महिला समेत नईम पुत्र नसीम निवासी बेलड़ा, समीर पुत्र सुल्तान निवासी रुड़की, आमिर पुत्र नसीम अहमद निवासी ग्राम बेलड़ा और आशिफ पुत्र फरहत निवासी महमूदपुर को गिरफ्तार किया है, साथ ही जब्बार को सकुशल बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments