Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलाभार्थियों के खातों में भेजी गयी वात्सल्य योजना की 3 करोड 35...

लाभार्थियों के खातों में भेजी गयी वात्सल्य योजना की 3 करोड 35 लाख से ज्यादा की धनराशि

देहरादून। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। सोमवार को इस मद में 3 करोड 35 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थियों को भेजी गयी।
इस योजना में आच्छादित बच्चों को 3 हज़ार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता  21 वर्ष की आयु होने तक दी जाती है।  साथ ही इनके लिये निशुल्क राशन, निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। इन अनाथ बच्चों के लिए नौकरियों में पाँच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इस मद में नवम्बर और दिसम्बर माह 2024 का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया था। इस माह यह काम आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण रुका हुआ था। आचार संहिता खत्म होने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय में डीबीटी का बटन दबाकर यह धन खातों में ट्रांसफर किया। इस योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 6544 बच्चे चिंहित थे। जिनमें से कुछ आयु 21 वर्ष से ज्यादा हो जाने, नौकरी मिल जाने  या विवाह हो जाने के कारण से उक्त दो माह के दौरान योजना के दायरे से बाहर हो गये। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि माह नवम्बर के लिए कुल 5603 और माह दिसम्बर के लिए कुल 5581 बच्चों के खातों में धन जारी कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments