Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपैंज किमाणा के प्रशासक ने संयुक्त सचिव मंगेश घिल्ड़ियाल से की मुलाकात

पैंज किमाणा के प्रशासक ने संयुक्त सचिव मंगेश घिल्ड़ियाल से की मुलाकात

रुद्रप्रयाग। प्रधान संगठन प्रदेश सलाहकार व ग्राम पंचायत पैंज किमाणा के प्रशासक संदीप  पुष्वाण ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात व जनपद के पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल से मुलाकात कर ग्राम पंचायतों में 16वें वित्त की धनराशि प्रतिवर्ष न्यूनतम 20 लाख करने तथा केदारघाटी, मदमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी में फैली विभिन्न समस्याआंे से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की।
निवर्तमान प्रधान एवं प्रशासक संदीप पुष्वाण ने संयुक्त सचिव से मुलाकात कर 16वें वित्त के अन्तर्गत ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोटे का प्रावधान रखने, ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठकों में प्रस्तावित कार्याे के निर्माण में टाइट-अनटाइट की अनिवार्यता समाप्त करने, केदारनाथ आपदा के बाद रामबाड़ा, घिनुरपाणी व गरूड़चट्टी के नजूल पट्टा धारकों को गरूड़चट्टी मंे व्यवसायिक पुर्नवास करने तथा मदमहेश्वर व चोपता, तुंगनाथ में वर्षाे से व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के लिए कार्य योजना तैयार करने की मांग की। जिस पर संयुक्त सचिव ने उन्हें समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments