Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिले के सबसे बड़े बकायेदारों पर डीएम का निर्भीक दबंग एक्शन, 12...

जिले के सबसे बड़े बकायेदारों पर डीएम का निर्भीक दबंग एक्शन, 12 करोड़ की कुर्क सम्पति नीलाम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल बड़े बकायेदारों पर सख्त रूख अपनाए हुए है। डीएम ने सभी तहसीलों के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों से शत्प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए है। डीएम के निर्देशों के क्रम में जिलाप्रशासन की टीम द्वारा तहसील सदर अन्तर्गत जनपद के खनन के बड़े बकायेदार शिवममाईन्स, प्रदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल 11 डी राजपुर रोड की सम्पति नीलाम कर वसूली की गई है। धनराशि रू0 12.93 करोड़ की बकायेदारी के सापेक्ष 16.21 करोड़ की सम्पति नीलाम की गई है। इस बड़ी संपत्ति की पूर्व नीलामी में अपने ही लोगों को बोलीदाता बनाकर संपत्ति को हड़पने हेतु प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया जिस पर डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया  गया, जिस पर विधिक कार्रवाई  गतिमान है।
यह वसूली लगभग 03 वर्षों से लम्बित थी, रसूखदार उंची पहुंच दबाव और सिफारिश  के कारण यह वसूली नही हो पा रही थी, डीएम के संज्ञान में मामला आने पर इस पर सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने सभी बड़े बकायेदारों से शत्प्रतिशत् वसूली के निर्देश दिए गए हैं, डीएम स्वयं राजस्व वसूली कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। वंही एक अन्य प्रकरण में रेरा देय के बकायेदार की 78 लाख वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्रा0लि0 फैले आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में जिला प्रशासन की टीम ने फ्लेट सील किया गया है। डीएम सविन बंसल के जिलाधिकारी देहरादून के कार्यभार ग्रहण करने के समय  जनपद की राजस्व वसूली 30ः थी जो अब राज्य में सर्वाधिक बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है।
जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम  एंव तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए समस्त तहसील अन्तर्गत बड़े बकायदारों से वसूली करने के निर्देश दिए हैं, डीएम स्वयं वसूली प्रकरणों की मॉनिटिरिंग कर रहे  है। डीएम के निर्देशन में जनपद के बड़े बकायेदारों पर वसूली कार्यवाही की जा रही है डीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में बड़े बकायदारों शत्प्रतिशत्  वसूली के निर्देश दिए गए है। जिस पर तहसील को शमन की कार्यवाही करते हुए वसूली बढाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम एवं शासन ने इस कार्य हेतु एसडीएमकुमकुम जोशी एवं तहसीलदार तथा तहसील प्रशासन की सराहना की। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने विशेष प्रयास इस वसूली को अंजाम दिया जो अन्य अधिकारियों के लिए नजीर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments