Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

देहरादून। 38वंे राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड ने एक रजत और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इन दोनों स्पर्धा में गोल्ड मेडल हरियाणा के हिस्से आया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचनजंगा हाल में नेटबॉल के विजेताओं को पदक पहनाए और सभी विजेताओं को बधाई दी।
इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेटबॉल में हमारे उत्तराखंड की पुरुष टीम फाइनल मैच में बहुत मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गई लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में जिस तरह से अंतिम क्षणों तक जोरदार संघर्ष किया उसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। नेटबॉल में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। नेटबॉल की महिला स्पर्धा में भी उत्तराखंड की लड़कियों ने ब्राउंज मेडल जीता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अभी नेटबॉल में कई इवेंट बाकी है और आशा है कि हमारी टीमें आने वाले इवेंट में गोल्ड भी लेकर आएंगी। इस मौके पर ऑल इंडिया नेटबॉल  संगठन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने कहा कि उन्होंने कई बार राष्ट्रीय खेलों में शिरकत की है लेकिन ऐसी मेजबानी इससे पहले कहीं देखने को नहीं मिली। उन्होंने खेलों के दौरान शानदार खेल सुविधाओं और रहने, खाने, ठहरने आदि की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments