Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने प्रयागराज में भजन संध्या सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं...

सीएम ने प्रयागराज में भजन संध्या सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भेंट की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड मंडपम, प्रयागराज, में आयोजित भजन संध्या सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में प्रवेश द्वार के रूप में केदारनाथ द्वार एवं निकास द्वार के रूप में बद्रीनाथ द्वार का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मंडपम के अंदर चार धाम-यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जी की दिव्य एवं भव्य प्रतिकृतियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में मानसखण्ड मंदिर माला के अंतर्गत श्री जागेश्वर धाम, श्री गोल्ज्यू देवता तथा नीम करोली बाबा की बनाई दिव्य प्रतिकृतियों को भी देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड मंडपम में बनाई गई विभिन्न प्रतिकृतियां देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक लोग राज्य के धार्मिक स्थानों से अवगत हो पाएंगे। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड मंडपम सभी श्रद्धालुओं के बीच में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments