Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डजागरूकता एवं अनुपालन पर मानक मंथन सत्र आयोजित

जागरूकता एवं अनुपालन पर मानक मंथन सत्र आयोजित

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून द्वारा संशोधित मानक आईएस और एल्युमिनियम एवं एल्युमिनियम मिश्र धातुओं के रिवेरमेल्टिंग और जनरल इंजीनियरिंग प्रयोजनों के लिए कास्टिंग्स पर लागू गुणवत्ता नियंत्रण आदेश पर एक इंटरएक्टिव सत्र मानक मंथन का आयोजन किया गया।
भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी एवं सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिंद्र गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह सत्र 1 दिसंबर 2024 से लागू होने वाले इस क्यूसीओ के तहत उद्योग के हितधारकों को अनुपालन आवश्यकताओं, उद्योग पर प्रभाव और कार्यान्वयन रणनीतियों को समझने में मदद करेगा। सौरभ तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह सत्र एल्युमिनियम गुणवत्ता नियंत्रण पहल के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और इसके उत्पाद गुणवत्ता, सुरक्षा एवं नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने में भूमिका पर चर्चा करेगा।
हरिंद्र गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच संवाद को बढ़ावा देगा, जिससे हितधारक विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे, संदेहों को स्पष्ट कर सकेंगे और उद्योग मानकों को मजबूत करने के लिए सहयोग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय मानक ब्यूरोद्वारा एक तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें संशोधित मानक, प्रवर्तन तंत्र और अनुपालन की सर्वाेत्तम प्रथाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने उद्योग के अनुपालन को बढ़ावा देने, उत्पाद गुणवत्ता में सुधार करने और संशोधित मानकों एवं फब्व् प्रवर्तन के लिए एक सहज संक्रमण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्णानंद पीजी कॉलेज, ऋषिकेश एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा, एल्युमिनियम इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने भी सत्र में भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments