Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभू-माफियाओं पर दून पुलिस का कसता शिकंजा

भू-माफियाओं पर दून पुलिस का कसता शिकंजा

देहरादून। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य के फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए है, वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
13 मई 2024 को वादी महेंद्र सिंह रावत निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट सहस्त्रधारा रोड, राजपुर, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी कि अभिनय अरुण कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके फ्लैट को असद जमाल नाम के व्यक्ति को बेच दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए गए। अभियोग की विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, साथ ही प्राप्त दस्तावेजो तथा साक्ष्यों के आधार पर सुरागरसी/पता रसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त अभिनय अरुण कुमार को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके द्वारा महेंद्र सिंह को सहस्त्र धारा रोड स्थित  अपना फ्लैट 19 लाख रुपए में बेचा था, जिसमें महेंद्र सिंह द्वारा मरम्मत का काम करवाया जा रहा था, इसी दौरान महेंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त को उक्त फ्लैट को किसी अन्य को बेचने के संबंध में बताया गया। जिस पर अभियुक्त द्वारा उक्त फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर 24 लाख रुपये में उक्त फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री असद जमाल नाम के व्यक्ति को कर दी। अभियुक्त से पूछताछ में धोखाधड़ी के शामिल 02 अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments