Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकिराएदार युवक बना रहा था युवतियों के अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

किराएदार युवक बना रहा था युवतियों के अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। मध्यप्रदेश की एक युवती अल्मोड़ा जिले की एक युवती के साथ किराए पर रहती है। दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। दोनों के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्होंने अपने बाथरूम में मोबाइल फोन रखा देखा, जिस पर उनकी वीडियो थीं। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहने वाले युवक ने दूसरी किरायदार युवतियों के वॉशरूम में मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए। एक युवती ने रोशनदान में रखा मोबाइल देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आवास विकास में एक मकान में मध्यप्रदेश की एक युवती अल्मोड़ा जिले की एक युवती के साथ किराए पर रहती है। दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले की युवती ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 12 मार्च की रात वह कंपनी से ड्यूटी करने के बाद कमरे में पहुंची थी। वह कमरे में बने वॉशरूम में गई ते रोशनदान पर एक मोबाइल फोन रखा था। मोबाइल का पिछला कैमरा वॉशरूम की ओर था। इस पर उन्होंने मकान मालिक को फोन करके मौके पर बुलाया और रोशनदान पर रखे मोबाइल का फोटो खींच लिया। इसके बाद वे मकान मालिक के साथ ही बिल्डिंग की छत पर गये तो वहां हरीश चमोला मौजूद था। हरीश बिल्डिंग में किराए पर रहता था। उसके साथ पर वहीं मोबाइल था, जो वॉशरूम के रोशनदान में रखा था। उन्होंने हरीश चमोला के हाथ से मोबाइल लेकर देखा तो उसमें उनकी और साथी की वीडियो मौजूद थी। कुछ वीडीयो हरीश चमोला के मोबाइल में डिलीट फोल्डर में थी। उन्होंने हरीश चमोला का मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी हरीश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments