Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनपद पौड़ी के पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इंस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से धूमाकोट क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन स्थापित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नैनीडांडा और रिखणीखाल ब्लॉक में 1200-1300 पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन निवास करते हैं, जिन्हें सीएसडी कैंटीन की सुविधा के लिए लैन्सडाउन या रामनगर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पूर्व सैनिक वृद्ध हैं और लंबी दूरी तय कर लैन्सडाउन या रामनगर जाना पड़ता है।
पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया कि धूमाकोट तहसील के पास सीएसडी कैंटीन स्थापित की जाए, जिससे उन्हें आवश्यक वस्तुएं सुलभ हो सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस कैंटीन का संचालन गढ़वाल राइफल्स एवं रेजीमेंटल सेंटर, लैन्सडाउन द्वारा किया जा सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत जिलाधिकारी पौड़ी को पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक नैनीडांडा के.जी.एस.नेगी, रि. कर्नल आरडी रावत, राइफलमैन योगेश्वर ध्यानी, दिनेश रावत,  हीरा सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments