Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों का सम्मान

धामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों का सम्मान

देहरादून। मेरे लिए मेरे पिता मेरे पथ प्रदर्शक और प्रेणयता रहे हैं आज भी जब कोई मुश्किल फैसला लेना होता है तो उनकी शिक्षा मेरे बहुत काम आती है। एक सैनिक के जीवन में अनुशासन कठोर मेहनत और कर्तव्य निष्ठा का मतलब क्या होता है? यह मैंने अपने पिता से ही सीखा है। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने अपने स्वर्गीय पिता शेर सिंह धामी की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि वह कहते थे कि सैनिक के जीवन में जो अनुशासन और कठोर श्रम शक्ति की जरूरत होती है वह सिर्फ सैनिकों के लिए ही जरूरी नहीं है व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र में काम करें यह बातें उनकी जिंदगी में भी सबसे अधिक महत्व की होती है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले राष्ट्र हित और उसके बाद ही सब कुछ यह बात वह हमेशा कहा करते थे। आज भी उनके द्वारा दी गई शिक्षा मेरे लिए मार्ग प्रदर्शन का काम करती है। में अपने कठिन से कठिन फैसले जन भावनाओं को समझ कर और राष्ट्र तथा समाज हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखकर करता हूं।
उन्होंने कहा कि अब वह हमारे बीच नहीं है मेरी माता जी से हर बार उनकी पुण्यतिथि पर पूछता हूं कि हमें क्या करना चाहिए? उनकी भावना को जान समझ कर हमने इस अवसर पर यह सैन्य सम्मान समारोह आयोजित किया है। इस समारोह मैं मेरे पिताजी के साथ काम करने वाले अनेक लोग मौजूद हैं जो उनके बारे में सब कुछ जानते हैं। मैं सैन्य परिवार से हूं इसलिए उनकी भावनाओं और समस्याओं के बारे में जनता समझता हूं। सैनिकों को वह सम्मान मिलना ही चाहिए जिसके वह हकदार है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान भी किया तथा उनके साथ उनकी मां भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments