Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमत्स्य निरीक्षकों की शैक्षणिक अहर्ता का बेरोजगार संघ ने किया विरोध

मत्स्य निरीक्षकों की शैक्षणिक अहर्ता का बेरोजगार संघ ने किया विरोध

देहरादून: मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य निरीक्षकों के पदों पर हाल ही में किये जा रहे संशोधन का सूबे के बेरोजगारों ने पुरजोर विरोध किया है। बेरोजगारों ने सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य विज्ञान से बीएससी,एमएससी, पाठ्यक्रम मौजूद नहीं है।सूबे में एक मात्र पंतनगर विस्वविधालय में ही यह पाठ्य क्रम मौजूद है। जिसे सभी क्षेत्रों के बेरोजगार नौजवानों को करना संभव नहीं है।पर्वतीय क्षेत्र के महाविधालयों में बीएससी, एमएससी, जन्तु विज्ञान, बनस्पति विज्ञान, में शिक्षित बेरोजगारों को नयी शैक्षणिक अहर्ता से भारी नुकसान हो रहा है।

कहा कि उत्तराखंड शासन की अधिसूचना संख्या 878 दि. 22.11.2021को भर्ती सेवा नियमावली में उपरोक्त विषयों को दरकिनार कर दिया गया है, और मात्स्यकी विज्ञान में स्नातक उपाधि धारकों बीएफएससीद्धवालों को ही अनिवार्य कर दिया गया है। जिसका बेरोजगार शिक्षितों ने विरोध करने के साथ सरकार से मांग की है कि तत्काल इस अहर्ता को समाप्त कर दिया जाय, जिससे प्रदेश के नौजवान रोजगार से वंचित न रहें।

बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल रतूड़ी ने इसे सरकार की रोजगार विरोधी नीति कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments