Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी

श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी

देहरादून। श्रीनगरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में डा. रावत ने श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को लेकर मजबूत पैरवी की। डा. रावत ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में एलिवेटेड रोड़ के निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके फलस्वरूप केन्द्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर अंतिम निर्णय लेते हुये इसके निर्माण को हरी झंड़ी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को एलिवेटेड रोड़ के निर्माण को बेहतर विकल्प अपनाने को कहा और शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर ऐलिवेटेडि रोड़ का निर्माण किया जायेगा। एलिवेटेड रोड़ की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजर से की जायेगी, इसके अलावा रोड़ से एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई सहित कई प्रमुख संस्थान भी कनेक्ट होंगे। एलिवेटेड रोड़ बनने से जहां श्रीनगर शहर में यातायात दबाव कम होगा वहीं चार धाम यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी। डा. रावत ने बताया कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर्यअन एवं सामरिक आवश्यकताओं की दृष्टि से भी खास महत्वपूर्ण होगा। एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृत मिलने पर डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया साथ ही उन्होंने उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने तथा चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहर्ष सहमति प्रदान की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments