Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्डपीपीएसए इंटर-स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेता पुरस्कृत

पीपीएसए इंटर-स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेता पुरस्कृत

देहरादून। पीपीएसए इंटर-स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता आज द  पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून में रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 160 खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता खिताब के लिए संघर्ष किया, जिससे यह प्रतियोगिता खेल भावना और प्रतिभा का अद्भुत उत्सव बन गई।
फाइनल मुकाबलों में विजयी रहने वाली टीमों में अंडर-14 बालक में मा आनंदमयी स्कूल देहरादून, उपविजेता-दून स्कॉलर्स, देहरादून
अंडर-14 बालिका दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस, देहरादून व उपविजेतारू मा आनंदमयी स्कूल, देहरादून, अंडर-17 बालकरू संत कबीर अकादमी, देहरादून व उपविजेता मा आनंदमयी स्कूल, देहरादून की टीमें रहीं। अंडर-17 बालिका संत कबीर अकादमी, देहरादून और उपविजेता-दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवर साइड, देहरादून, अंडर-19 बालक-द एशियन स्कूल, देहरादून, उपविजेता- द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून, अंडर-19 बालिका-द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून और उपविजेता-दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस, देहरादून रहे।
व्यक्तिगत विजेताओं में अंडर-14 बालक-अक्षय रावत, दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस, देहरादून, अंडर-14 बालिका में अवनी, दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस, देहरादून, अंडर-17 बालक मेें प्रशांत पंवार, संत कबीर अकादमी, देहरादून, अंडर-17 बालिका में श्रेया रावत, द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून, अंडर-19 बालक में विशु पंवार, दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस, देहरादून और अंडर-19 बालिका में सुभांगी राणा, दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस, देहरादून रहे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में पीपीएसए के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप और द पेस्टल वीड स्कूल की निदेशिका श्रीमती राशी कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उत्कृष्टता की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉ. प्रेम कश्यप ने विजताओं को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को उनके अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता के लिए सराहा। उन्होंने युवाओं को खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को अपनाने की प्रेरणा दी। समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। यह आयोजन केवल जीत का उत्सव नहीं था, बल्कि युवा खिलाड़ियों के बीच खेल भावना और सौहार्द्र का भी प्रतीक बना। द पेस्टल वीड स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जतिन सेठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी प्रतिभागी स्कूलों, कोचों और खिलाड़ियों को टूर्नामेंट को शानदार सफलता बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. प्रेम कश्यप और राशि कश्यप को उनके समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। पीपीएसए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और छात्रों को अपने कौशल प्रदर्शित करने, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments