Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeखेलदो भारतीयों के आगे नहीं चली टीम इंडिया की, कानपुर टेस्ट हुआ...

दो भारतीयों के आगे नहीं चली टीम इंडिया की, कानपुर टेस्ट हुआ ड्रा

कानपुर: भारत न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट पांचवे और अंतिम दिन बिना हार जीत के मैच समाप्त हो गया। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए दूसरी पारी में पारी में 284 रनों का लक्ष्य मिला था। ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जायेगा किन्तु न्यूजीलैंड टीम में खेल रहे भारतीय मूल के दो खिलाडियों के आगे भारतीय गेंदबाजों की नहीं चली और दोनों ने अंतिम दिन डटकर बैटिंग करते हुए मुकाबले को ड्रॉ करा दिया। ये दोनों खिलाड़ी हैं रचिन रवींद्र और एजाज पटेल। रचिन ने 91 गेंदें खेली, जबकि एजाज ने भी विकेट बचाते हुए 23 गेंदों का सामना किया।आखिरी विकेट के लिए इस जोड़ी ने कुल 52 गेंदों का सामना किया।

रचिन का जन्म 18 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में हुआ था। उनके पिता का नाम रवि कृष्णमूर्ति और माता का नाम दीपा कृष्णमूर्ति है। न्यूजीलैंड में हट हॉक्स क्लब के संस्थापक रचिन रवींद्र के पिता रवि 1990 के दशक की शुरुआत में भारत से चले गए थे। वह पहले बेंगलुरु में रहते थे। वहीं, एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। जब वे आठ साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments