Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण का प्रस्ताव तैयार

राज्य में कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण का प्रस्ताव तैयार

देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई ।

इस दौरान मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में तैयार प्रस्ताव को समस्त कार्मिकों व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियो को प्रेषित किया किये जाने के निर्देश दिये। कृषि एवं उद्यान मंत्री ने निर्देशित किया कि उक्त प्रस्ताव का भॅली भॉति परीक्षण व अध्ययन कर अपने अपने सुझाव/प्रस्ताव दें। उन्होने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में सभी निर्णय लोकतांत्रिक पद्धति के आधार पर किये जायेंगे। कहा कि यथाशीध्र, आगामी निधारित बैठक में सभी प्रस्ताव को प्रस्तुत किया जाय।

कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण का जो प्रस्ताव तैयार किया गया है वह कर्मचारी संगठनों को प्राप्त नही हुआ है।

बैठक में कृषि सचिव, आर मीनाक्षी सुन्दरम अपर सचिव कृषि राम विलास यादव निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण हरविन्दर सिंह बावेजा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments