Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआईएएस सोनिका सिंह ने किया मेला अधिकारी कुंभ का पदभार ग्रहण

आईएएस सोनिका सिंह ने किया मेला अधिकारी कुंभ का पदभार ग्रहण

हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम में आईएएस सोनिका ने मंगलवार को मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार का पदभार ग्रहण कर लिया है।
मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में प्रेस से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं। जिसके लिए केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशन में शासन स्तर एवं जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण बैठके आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंनेे कहा कि कुंभ को सुव्यवस्थित एवं भव्यता के साथ आयोजन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारिया की जा रही है जिसमें मुख्यतः सुरक्षा के दृष्टिगत, पार्किंग, यातायात एवं साफ सफाई के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है जिसके लिए सभी के सुझाव भी लिए जाएगें, ताकि व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से की जा सके। उन्होंने कहा का कुम्भ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी से समन्वय करते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराएं जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments