Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Thursday, August 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

कर्णप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कर्णप्रयाग में क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भेंट की तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा का आमंत्रण दिया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यों सहित श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक सांस्कृतिक प्रतीकों के निर्माण हेतु केंद्र सरकार  एवं सांसद का आभार जताया उल्लेखनीय है कि विगत दिनों उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में केंद्र के सहयोग से श्री बदरीनाथ धाम में सुदर्शन चक्र निर्माण तथा लोटसवाल आदि कार्य शुरू होने के निर्णय हुए है।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने रविग्राम  ज्योर्तिमठ में स्टेडियम बनवाने हेतु गढ़वाल सांसद से आग्रह किया ।सांसद ने कहा कि वह बीकेटीसी उपाध्यक्ष के अनुरोध पर सकारात्मक कार्यवाही करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, दायित्वधारी रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, भाजपा नेता सतीश लखेड़ा, विपिन कैंथोला, विनोद नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी,नंदी राणा समीर मिश्रा एवं बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी तथा दायित्व धारी  भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments