Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगीः रेखा आर्या

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगीः रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही चौथी किओ नेशनल कराटे चौंपियनशिप के पदक विजेताओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बीते माह उज्बेकिस्तान में देश के लिए मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के कुल 32 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेल और उसके बाद से देश भर से जितने भी खिलाड़ी उत्तराखंड आए हैं उन सभी ने यहां की खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी मेजबान बन रहा है जो प्रदेश के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। खेल मंत्री ने कहा कि अब खिलाड़ी को अपने करियर की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वह जैसे ही प्रदेश के लिए पदक जीत कर लाएंगे, सरकारी नौकरी उनकी प्रतीक्षा करती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम में पदक जीतने पर नौकरी में रिजर्वेशन ज्यादातर राज्यों में दिया जाता है, लेकिन उत्तराखंड में अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी आरक्षण के दायरे में लाया गया है।
खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी दूसरे प्रोफेशन में उनका नाम और यश एक सीमित दायरे में ही रहता है लेकिन अगर वें एक खिलाड़ी के तौर पर नाम कमाते हैं तो उनकी कीर्ति किसी भी सीमा की मोहताज नहीं रहती। खिलाड़ी पूरे विश्व के युवाओं का आदर्श बन जाता है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने 23 से 25 मई तक उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई कराटे चौंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले तरुण शर्मा, अलीशा और भुवनेश्वरी जाधव को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भारत शर्मा, महासचिव संजीव जांगड़ा, आयोजन समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments