Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 17 जून तक पेयजल की 150 शिकायतें मिली है, जिसमें से 147 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24 गुणा 7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है।
जिलाधिकारी ने पेयजल डिविजन के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पानी की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। जनसेवा के तहत हर घर तक निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना ही प्रशासन का लक्ष्य है। मानसून सीजन में भी हर घर तक निर्बाध रूप से साफ पानी की सप्लाई जारी रखें। जल स्रोत और टैंकों पर क्लोरिनेशन के साथ ही नियमित सफाई रखी जाए।
सुभाष नगर के कई घरों में पानी न पहुंचने की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में गेल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान विभागीय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसको मरम्मत कराते हुए जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। मोनाल एन्क्लेव में पेयजल समस्या का निस्तारण करते हुए बताया कि क्षेत्र में 14 जून को यूयूएसडीए द्वारा पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर 15 जून से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
चन्द्र शेखर आजाद नगर में पेयजल की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में नलकूप की मोटर खराब होने पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। मोटर की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जीएमएस रोड़ से शिव प्रसाद गैरोला, विपिन, अनुज कुमार, सरस्वती, अतुल एवं संजय सिंह की शिकायतों पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में गेल द्वारा गैस लाइन विछाने से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसको देखते हुए क्षेत्र में टैंकरों से उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की गई। वर्तमान में पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पिथूवाला, पंकज विहार निवासी एनके शर्मा ने कंट्रोल रूम के दूरभाष पर पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। उनकी समस्या का भी निस्तारण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments