Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउधम सिंह नगर जिले की दवा फैक्ट्री पर ईडी की छापेमारी

उधम सिंह नगर जिले की दवा फैक्ट्री पर ईडी की छापेमारी

काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में आज दवाई फैक्ट्री पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। ईडी की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी में क्या कुछ हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं है।
कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडा में स्थित सोल हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक एलोपैथिक दवा निर्माता कंपनी में ईडी की टीम ने छापेमारी की। यह एक बड़ी कार्रवाई है। ईडी की टीम ने आज दवाई फैक्ट्री में प्रवेश कर गेट बंद कर दिये। यहां तक कि कुंडा थाना पुलिस को भी गेट के अंदर इंट्री नहीं करनी दी गई। यह कंपनी लगभग 20 सालों से एलोपैथिक दवाइयां का निर्माण का कार्य कर रही है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या यह कंपनी अपने कार्यों में कोई अनियमितता या अवैध गतिविधि में शामिल थी?
20 दिन पहले इसी दवा कंपनी के यहां पर्यावरण विभाग ने छापेमारी करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल पाया था। फैक्ट्री मालिक विभाग को कोई ठोस जानकारियां उपलब्ध नहीं कर पाया। दिलचस्प बात यह है कि इस दवाई कंपनी के गेट पर कोई साइन बोर्ड या दीवार पर नाम लिखा हुआ नहीं है। सालों से ये कंपनी इसी तरह संचालित हो रही थी। जिस पर आज तक किसी न सवाल नहीं उठाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments