Latest news
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को बादल फटने की घटना से बाढ़ आ गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है, जहां जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हुआ है।
गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 40 से 50 लोग लापता। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने धराली आपदा में चार लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है। भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड के जवानों को तुरंत तैनात किया गया है। उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल के समीप खीरगाड़ क्षेत्र स्थित धाराली गांव में भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे और पानी का तेज बहाव गांव तक पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सेना की आइबेक्स ब्रिगेड के जवानों को मौके पर रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी ले कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार सेना की टुकड़ी ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अब तक हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। संकट की इस घड़ी में सेना हरसंभव मदद को तैयार है। उत्तरकाशी में एयर रेस्क्यू के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय वायु सेना को पत्र भेजा है और दो एमआई 17 और एक चिनूक हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा।
देवभूमि उत्तराखंड में बीते दिन से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना सामने आई है. यहां धराली में भीषण नुकसान हुआ है। मलबे के सैलाब में कई लोग दबे हैं। मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है. उत्तराखंड में बीते दिन से भारी बारिश से लोगों के लिए खासा मुसीबत भरे दिन और रात गुजर रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है।
भारी बारिश से तबाही मची है। धराली गांव के पास खीर गंगा नदी में आया उफान। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना। 4 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हुई है। अचानक पानी आने की पहाड़ से मलबा आया जिस वजह से हालात बिगड़े गए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments