Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा सैन्यधाम में:सीएम धामी

शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा सैन्यधाम में:सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवे धाम के रूप सैन्यधाम बनाया जा रहा है। यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सैन्यधाम में सभी शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा। उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए होने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाई जाय।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फैनई, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) पी.पी.एस. पाहवा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments