Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआईसीसी रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर पहुंचा न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर

आईसीसी रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर पहुंचा न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर

देहरादून: टीम इंडिया ने इस बार शानदार जीत हासिल की है I मुंबई टेस्ट में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई है। भारत के फिलहाल (124 अंक) है, जबकि कीवी टीम (121 अंकों) के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो टीम इंडिया को ज्यादा फायदा नहीं मिला है। पहले भी टीम इंडिया तीसरे स्थान पर थी और अभी भी विराट की टीम तीसरे स्थान पर ही है। टीम इंडिया का परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 58.33 का है और टीम के 42 अंक हैं। भारत ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 मैच जीते हैं। जिसमे एक में टीम को हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

बता दे कि जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की शुरुआत हुई थी तब न्यूजीलैंड के 126 रेटिंग पॉइंट थे। वहीं भारत के 119 रेटिंग पॉइंट थे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इससे रेटिंग में भारत को फायदा और न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा। मुंबई टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की नंबर वन बने रहने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं। भारत साल 2009 में पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी थी। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

42 पॉइंट्स के होने के बाद भी नंबर 3 क्यों है टीम इंडिया?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 42 पॉइंट्स होने के बाद भी टीम इंडिया नंबर 3 में हैंI जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान के 24 पॉइंट्स हैं, लेकिन फिर भी दोनों टीमें टीम इंडिया से आगे है। ऐसा इसलिए क्योंकि ICC के नियमों के मुताबिक जिस टीम के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स ज्यादा होते हैं वही टीम टॉप पर होती है। श्रीलंका के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 100 हैं। वहीं, पाकिस्तान के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 66.66 हैं। इसलिए ये दोनों टीमें भारत से आगे हैं।

वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 372 रनों से जीत मिली है। ये रनों के हिसाब से टेस्ट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments