Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त

देहरादून। जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा 1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है। छापेमारी कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षण शशांक चौधरी व रजत नेगी, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments