Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम दूसरे चरण की यात्रा तैयारियां जोरों पर

बदरीनाथ धाम दूसरे चरण की यात्रा तैयारियां जोरों पर

बदरीनाथ। बरसात के बाद श्री बदरीनाथ धाम यात्रा गति पकड़ रही है। यात्रा मार्ग सुचारू होने से तीर्थयात्री सुगमता से श्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे है पितृ पक्ष चल रहा है ऐसे में तीर्थयात्रियों का श्राद्ध तर्पण हेतु श्री बदरीनाथ धाम में आगमन हो रहा है इसी संदर्भ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)ने यात्रा तैयारियां पूरी कर ली है बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश पर बुधवार को बीकेटीसी के श्री बदरीनाथ धाम कार्यालय सभागार में यात्रा तैयारियों हेतु मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित हुई ।बैठक के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर परिसर, सिंहद्वार परिसर, तप्तकुंड परिसर गांधी घाट क्षेत्र मे व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्यकार्याधिकारी ने मंदिर दर्शन व्यवस्था, पूजा, भोग-प्रसाद व्यवस्था, निर्माण तथा कार्यालय व्यवस्थाओं से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में सरल सुगम दर्शन हो इस बात का ख्याल रखा जाये। मुख्य कार्याधिकारी ने पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी, एसडीआरएफ , होमगार्ड के जवानों अधिकारियों के साथ भी बैठक की तथा धाम की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा किसी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता आदि के संबंध में विचार विमर्श किया। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि दर्शन पंक्ति में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यथा स्थान रेलिंग, शैल्टर लगाये जा रहे है तथा मंदिर मार्ग तथा अन्य जहां जहां अतिक्रमण हुआ है प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, संदेश मेहता, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत संजय तिवारी प्रबंधक अजय सती कुलदीप नेगी, कुलानंद पंत,हरेंद्र कोठारी विकास सनवाल, हरीश जोशी सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments