Latest news
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद

[t4b-ticker]

Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश में आसमानी बारिश से तबाही, लोगों के घरों में घुसा रंभा...

ऋषिकेश में आसमानी बारिश से तबाही, लोगों के घरों में घुसा रंभा नदी का पानी, रेलवे ट्रैक भी डूबा

ऋषिकेश। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश निचले इलाकों में कहर बनकर टूट रही है। बारिश से सबसे ज्यादा भयावह तस्वीरें देहरादून जिले से सामने आई हैं। देहरादून शहर का टपकेश्वर मंदिर मालदेवता, सहस्त्रधारा, प्रेमनगर क्षेत्र बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में भी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
ऋषिकेश में बहने वाली रंभा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से शिवाजी नगर और एम्स के निकट के घरों में पानी भर गया है। चंद्रेश्वर नगर में भी बरसाती नाले के उफान पर आने से लोगों के घर पानी घुसा है। सड़कों पर बाढ़ का नजारा देखा जा रहा है। नटराज चौक से ढालवाला के बीच बना पुल भी चंद्रभागा नदी के उफान पर आने से कुछ देर के लिए डूबा हुआ नजर आया। चंद्रभागा का पानी हाईवे पर आया तो पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर भी ब्रेक लगा दिया।
इसके अलावा 14 बीघा नए पुल के पास चंद्रभागा नदी के बहाव से तटबंध का करीब 50 मीटर हिस्सा बह गया। जिससे 14 बीघा की आबादी को खतरा हो गया है। फिलहाल सिंचाई विभाग, पुलिस के साथ मिलकर वायर क्रिएट और सैंडबैग लगाने में जुटे हैं। मनसा देवी क्षेत्र में भी नदी का पानी भर गया है। मनसा देवी के निकट रेलवे ट्रैक भी जलभराव होने से डूब गया है। श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग भी पानी से लबालब है। रायवाला के निकट सौंग नदी भी उफान पर है। गंगा नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल गंगा में डूब चुका है। प्रशासन ने लोगों को गंगा और बरसाती नदियों से दूर रहने की सलाह दी है।
ऋषिकेश और आसपास के इलाके में भारी बारिश की वजह से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कई इलाकों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मदद के लिए पहुंची है। पुलिस के अलावा एसडीआरएफ और प्रशासनिक मशीनरी इस भयावह स्थिति को देखते हुए एक्टिव है।
पार्षद लव कंबोज ने बताया कि रंभा नदी के किनारे तटबंध बनाने की मांग कई बार प्रशासन से की जा चुकी है। लेकिन मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने का ही नतीजा है कि आज रंभा नदी के उफान पर आने से लोगों के घरों में पानी भर गया है और लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश की वजह से रोजगार पहले ही नहीं है, ऊपर से घरों में पानी भरने के कारण खाने-पीने का सामान खराब हो चुका है। प्रभावित लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments