Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयढाका पंहुचे राष्ट्रपति कोविंद, बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह पर होंगे...

ढाका पंहुचे राष्ट्रपति कोविंद, बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह पर होंगे विशिष्ट अतिथि

दिल्ली: अपनी पहली आधिकारिक तीन दिवसीय यात्रा पर भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद ने राष्ट्रपति कोविन्द का ढाका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपने समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और बांग्लादेश के 1971 के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे और बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पत्नी सविता कोविन्द और बेटी स्वाति के साथ एयर इंडिया वन की विशेष उड़ान से आज बुधवार को राष्ट्रपति कोविन्द ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। विमान से उतरने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद ने अपनी पत्नी रशीदा खानम के साथ कोविन्द की अगवानी की। इसके अलावा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और सैन्य अधिकारी भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे। इसके बाद बांग्लादेश सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति रामनाझ कोविन्द को गार्ड आफ आनर दिया।

ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से राष्ट्रपति कोविन्द की यह पहली विदेश यात्रा है। वह यहां बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। घनिष्ठ संबंधों को प्रदर्शित करते हुए भारत 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ की याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहा है। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments