Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षादून विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: छात्रों को मिली उपाधियाँ, मंगला माता व महंत...

दून विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: छात्रों को मिली उपाधियाँ, मंगला माता व महंत देवेन्द्र दास डी लिट् से सम्मानित

देहरादून: आज बुधवार को दून विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षा समारोह में छात्रों को उपाधियों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्नातक और स्नातकोत्तर इंटीग्रेटेड के मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं का सभी विद्यार्थियों, एकेडमिक काउंसिल और एक्सक्यूटिव काउंसिल की ओर से स्वागत किया।

दून विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षा समारोह में 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्नातक के साथ ही परास्नातक के 2102 विद्यार्थियों को कुलाधिपति राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में उपाधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर उन सभी शोध विद्यार्थियों को पीएचडी और एमफिल की उपाधि प्रदान की गई, जिनकी मौखिक परीक्षा 30 नवंबर 2021 तक संपन्न हो चुकी है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने अपने संबोधन में बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले इस बार के दीक्षा समारोह की थीम नारी सशक्तिकरण के ऊपर आधारित है जिसे ‘सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र’ नाम दिया गया है।

इसी क्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जनकल्याण के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए, देश और दुनिया में उत्तराखंड को गौरवान्वित करने के लिए हंस फाउंडेशन की मुखिया माता मंगला और श्रीगुरु राम राय दरबार के श्रीमहंत देवेंद्र दास को डाक्टर ऑफ़ लेटर्स की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। कुलपति ने बताया कि द्वितीय दीक्षा समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे जिनका एक दिन पहले पौड़ी के समीप धन सिंह रावत का वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। उसके बाद भी उनका बुधवार सुबह विवि के दीक्षा समारोह में पहुंचना उनकी उच्च शिक्षा को लेकर दृढ़ता को रेखांकित करता है।

दीक्षा समारोह में कुल 2102 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डां मंगल सिंह मंदरवाल ने बताया कि दीक्षा समारोह की सभी लेखन सामग्री ऐपण कला से तैयार की गई है। इस मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एचसी पुरोहित, प्रो. कुसुम अरुनाचलम, प्रो आरपी ममगईं, प्रो. चेतना पोखरियाल, प्रो. हर्ष डोभाल, डा. सुनीत नैथानी, डा. श्रीधर, डा. विपिन, डा. अरुण कुमार, डा सविता, डा. राजेश भट्ट, पूर्व कुलपति सुधा पांडे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments