Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का...

रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो। इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments