Latest news
चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून...

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की संयुक्त टीम ने निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया। रेन्डमली 10 छात्रों का ब्लड सेम्पल लिया गया, 45 छात्रो की मेडिकल जांच की गई। नशे मे लिप्त छात्रों को कडा संदेश दिया गया, छात्रों से कहा गया कि नशा छोड़े या कार्यवाही के लिये तैयार रहें। शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्रो को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की भी जानकारियां दी गई।
मुख्यमंत्री के उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण सस्थांनो में पडने वाले सभी छात्र छात्रों से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कान्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे। जिसके क्रम मे आज पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम के द्वारा प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में औचक निरीक्षण किया गया। संस्थान में अध्ययनरत छात्रों में से रेन्डमली 10 छात्रों के टेस्ट हेतु ब्लड सेम्पल लिए गए, साथ ही 45 छात्रो का मेडिकल टेस्ट भी कार्यवाया गया। दून पुलिस द्वारा नशे मे लिप्त छात्र-छात्रो का कडा संदेश दिया गया है कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र छात्रो को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै। इससे पूर्व भी पुलिस प्रशासन तथा डॉक्टर की मेडिकल टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट किया गया था। जिसमें छात्रों द्वारा किसी प्रकार के ड्रग्स का सेवन किया जाना नही पाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments