Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिभाजपा नेता सुबोध राकेश ने पार्टी छोड़, थामा बसपा का दामन

भाजपा नेता सुबोध राकेश ने पार्टी छोड़, थामा बसपा का दामन

रुड़की: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने पार्टी छोड़ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। सुबोध राकेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गये हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे और 2017 में उन्होंने भाजपा के टिकट से भगवानपुर विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

सुबोध राकेश जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी माता सहती देवी भगवानपुर नगर पंचायत की चेयरमैन है। सुबोध राकेश उनके प्रतिनिधि के रुप में काम करते हैं।

सुबोध राकेश के भाई दिवंगत सुरेंद्र राकेश बसपा के टिकट पर भगवानपुर से दो बार विधायक रहे हैं। वह बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। सुरेंद्र राकेश की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ममता राकेश यहां से कांग्रेस विधायक हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments