Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड,अगले चार दिनों तक कंपकपी...

राज्य में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड,अगले चार दिनों तक कंपकपी का अनुमान

देहरादून: उत्तराखंड में शीतलहर के चलते अधिकतम क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में ओंस गिरने के कारण ठंडी हवाओं सेे ठिठुरन हो रही है, तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आशंका जताई है कि यही स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहने सकती है। मैदानों क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया करने के साथ बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मैदानों में अगले कुछ दिन शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कोहरा छाए रहने से सुबह और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है। जबकि, पहाड़ों में ओंस पड़ने से ठिठुरन रहेगी। बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में रानीचौरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम .2.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि खटीमा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 23ण्0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इससे सुबह.शाम भीषण ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया हैए जबकि न्यूनतम पारा भी चार डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments