Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखड़े ट्रक से टकराई कार, 4 लोगों की मौत

खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 लोगों की मौत

देहरादून। जिले के ऋषिकेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी। हादसे से पहले हरिद्वार की तरफ से आ रही इस कार ने कई वाहनों को ओवरटेक किया था। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे फाटक है। यहीं सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। हरिद्वार की ओर से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। कार चालक शायद अंधेरे में जानवर को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक एचआर 58 ए 9751 को नहीं देख पाया। कार जोरदार तरीके से खड़े ट्रक से टकरा गई।
खड़े ट्रक से टकराते ही एक्सयूवी कार यूके 07 एफ 5587 के परखच्चे उड़ गए। कार पिचकर ट्रक के नीचे जा घुसी। जोरदार आवाज में हुए हादसे की का शोर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार 4 लोग बुरी हालत में थे। उन्हें कार से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालत ये थी कि पुलिस को कार काटने के लिए कटर मंगवाना पड़ा। कटकर की सहायता से कार सवार लोगों को अलग कर बाहर निकाला जा सका। पुलिस उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस कार ने रास्ते में अनेक कारों को ओवरटेक किया था। रेलवे फाटक के पास अचानक कार के सामने कोई जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार चालक ने वाहन थोड़ा मोड़ा जो सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। कोतवाल ने ये कहारू ऋषिकेश कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि- कार के नंबर से कार मालिक की डिटेल निकाली गई है। कार स्वामी की पहचान चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान भी हो गई है।
हादसे के मृतकों में धीरज जायसवाल उम्र 31 वर्ष पुत्र दिनबंधु जायसवाल, निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड निकट हिमालयन हॉस्पिटल ऋषिकेश, देहरादून, हरिओम पाण्डे उम्र 22 वर्ष पुत्र अरविंद कुमार पाण्डे, निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश जनपद देहरादून करण प्रसाद उम्र 23 वर्ष पुत्र तुलसी प्रसाद, निवासी लकड़घाट ब्लॉक सी विस्थापित कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून सत्यम कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र मंगल सिंह, निवासी गुज्जर बस्ती गली नंबर 6 घूमने वाला श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments