Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डनियमित पदों को संविदा, आउटसोर्सिंग या अन्य माध्यमों से भरने पर लगी...

नियमित पदों को संविदा, आउटसोर्सिंग या अन्य माध्यमों से भरने पर लगी रोक

देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न विभागों और सरकार से जुड़ी संस्थाओं में संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी को तैनाती देने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। सभी विभागों के अधिकारियों को ये स्पष्ट किया गया है कि यह प्रक्रिया उन्हीं विभागों में की जाए, जहां स्थाई नियुक्ति के लिए प्रक्रिया गतिमान हो।
उत्तराखंड शासन ने विभागीय पदों पर कार्मिकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग 2 की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि विभागीय पदीय संरचना में स्वीकृत नियमित पदों पर नियुक्ति केवल नियमित चयन प्रक्रिया के माध्यम से ही की जाएगी। नियमित पदों को संविदा, आउटसोर्सिंग या अन्य वैकल्पिक माध्यमों से भरने के प्रयासों पर अब रोक लगेगी।
अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी इस आदेश में सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन की ओर से पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। शासनादेश में उल्लेख है कि 25 अप्रैल 2025 को जारी पूर्व आदेशों के माध्यम से यह व्यवस्था तय की गई थी कि नियमित पदों पर कार्मिकों का नियोजन केवल निर्धारित चयन प्रक्रिया से ही किया जाए।
बावजूद इसके शासन के संज्ञान में आया है कि कई विभाग स्वीकृत नियमित पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया शुरू करने के बजाय संविदा या आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्तियों के प्रस्ताव भेज रहे हैं। इसे शासन ने नियमों के विपरीत माना है और इस पर नाराजगी जाहिर की है।
शासनादेश में ये भी बताया गया है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए पहले ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जा चुका है। यह समिति केवल उन्हीं प्रस्तावों पर विचार करेगी, जिन विभागों ने संबंधित पदों के लिए भर्ती एजेंसी या चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है और नियमित चयन की प्रक्रिया गतिमान है।
स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जब तक किसी पद पर नियमित चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उस पद को संविदा या अन्य अस्थायी व्यवस्था से भरने के प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रिक्त पदों पर नियमित चयन की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments